साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण जो देगा मिला जुला असर देश और देशवासियों पर जिसमें शामिल है 8 मुख्य राशियां जिन्हें सतर्क रहने की आवश्यकता है ताकि समय सुख शांति से कटे और सूर्य ग्रहण का विपरित प्रभाव आपके जीवन मे परेशानियों का कारण न बने तो आइये जानते है क्या कैसे और क्यों महत्तवपूर्ण है ये सूर्य ग्रहण l
साल के पहले सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव - 
सूर्य ग्रहण 21 जून को, 8 राशियों पर रहेगा इसका अशुभ असर भारत सहित कईं देशों में दिखाई देगा ये सूर्य ग्रहण, इसके अशुभ प्रभाव से आ सकती हैं प्राकृतिक आपदाएं l 21 जून का साल का पहला सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। जो कि आषाढ़ महीने कीअमावस्या को रहेगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा।इसलिए इसका बड़ा प्रभाव देखने को मिलेगा। इस सूर्य ग्रहण का अशुभ असर 8 राशियों पर रहेगा और 4 राशि वाले लोग ग्रहण के बुरे प्रभाव से बच जाएंगे। इस ग्रहण के अशुभ प्रभाव से तूफान और भूकम्प जैसी प्राकृतिक आपदाएं भी आ सकती हैं। 21 जून को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण 2020 का असर भारत सहित कई देशों में दिखाई देगा।
ग्रहण और सूतकका समय
ग्रहण काल सुबह 10:31 से दोपहर 2:04 तक रहेगा। जिसकासूतक 20 जून को रात 10:20 से ही शुरू हो जाएगा।सूतक काल में बालक, वृद्ध एवं रोगी को छोड़कर अन्य किसी को भोजन नहीं करना चाहिए। इस दौरान खाद्य पदार्थो में तुलसी दल या कुशा रखनी चाहिए। गर्भवती महिलाओं को खासतौर सेसावधानी रखनी चाहिए। ग्रहण काल में सोना और भोजन नहीं करना चाहिए। चाकू, छुरी से सब्जी,फल आदि काटना भी निषिद्ध माना गया है।
ग्रहण का फल
मेष, सिंह, कन्या और मकर राशि वालों पर ग्रहण अशुभ प्रभाव नहीं रहेगा। जबकि वृष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को सावधान रहना होगा। इसमें वृश्चिक राशि वालों को विशेष ध्यान रखना होगा। कंकण आकृति ग्रहण होने के साथ ही यह ग्रहण रविवार को होने से और भी प्रभावी हो गया है। इस सूर्य ग्रहण के दौरान स्नान, दान और मंत्र जाप करना विशेष फलदायी रहेगा।
जरुरतमंद लोगों को करें दान और शुभ काम करने से बचें l
सूतक काल में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। ग्रंथों के अनुसारसूतक काल में पूजा पाठ और देवी देवताओं की मूर्तियों को भीछूने की मनाही है। इस दौरान कोई शुभ काम शुरू करना अच्छा नहीं माना जाता।
  
  
  
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें