कृष्ण ही है जो साथ है तेरे - जय श्री कृष्ण

🚩जय श्री कृष्णा🚩
भगवान के अनेक रूप मन मोह लेते है जब हम
देवकी नंदन के रूप में,
यशोदा नंदन के रूप में,
माखन चोर कन्हैया के रूप में,
गिरधर गोपाल रूप मे,
गोवर्धन महाराज रूप में,
वृंदावन बिहारी लाल के रूप में,
कृष्ण बलराम सखा रूप में,
सुदामा कृष्ण के सच्चे मित्र रूप में,
मुरली मनोहर लाल रूप में, 
सखी सहेली राधा संग राधा कृष्ण रूप में,
रुक्मणी कृष्ण रूप में,
अर्जुन कृष्ण गुरु शिष्य रूप में,
विराट स्वरुप परमेश्वर रूप में,
और इस सबसे भी अलग जगत गुरु
श्री गिरधर गोपाल देवकी नंदन भगवान कृष्ण के रूप मे l
एक हूँ मैं अनेक नाम है मेरे
   रूप अनेक फिर भी साथ हूँ तेरे
जहां चाहें तू पा ले मुझको
   हर धड़कन में साथ हूँ तेरे
तेरी सोच और बोल में तेरे
   जीवन की हर डोर में तेरे
चले साथ परछाईं में तेरे
   गुरू सखा मित्र ईश् रूप में
सत्य सदा अनेक रूप में
   मै ही साथ बस साथ हूँ तेरे
ईश् हूँ जगदीश रूप में
   पहचानो संग कौन है तेरे
बस कृष्ण हूँ मैं जो साथ है तेरे l
              🚩जय राधा माधव🚩
🚩जय श्री कृष्ण l जय श्री कृष्ण l जय श्री कृष्ण l 🚩

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आदित्य ह्रदय स्तोत्र हर क्षेत्र में चमत्कारी सफलता देता है। पढ़ें आदित्य ह्रदय स्रोत निरंतर :

= श्री गणपतिस्तोत्रम् =

ऋणहर्ता गणपति स्तोत्र दिलाये कर्ज से छुटकारा