संदेश

= श्री गणपतिस्तोत्रम् =

चित्र
== श्री गणपतिस्तोत्रम् == === ।। श्री गणेशायनमः ।। === ==== ।।नारद उवाच ।। ==== प्रणम्य शिरसा देवं गौरीपुत्रं विनायकम् ।। भक्तावासं स्मरेनित्यमायु:सर्वकामार्थसिध्दये ।।1।। प्रथमं वक्रतुंड च एकदन्तं द्वितीयकम्। तृतीयं कृष्णपिंगाक्षं गजवक्त्रं चतुर्थकम्।। 2।। लंबोदरं पंचमं च षष्ठं विकटमेव च। सप्तमं विघ्न राजेन्द्रं धूम्रवर्णं तथाष्टमम्।। 3।। नवमं भालचंद्रं च दशमं तु विनायकम्। एकादशं गणपतिं द्वादशं तु गजाननम्।। 4।। द्वादशैतानि नामानि त्रिसंध्यं यः पठेन्नरः। न च विघ्नभयं तस्य सर्वसिध्दिकरं प्रभो।। 5।। विद्यार्थी लभते विद्यां धनार्थी लभते धनम्। पुत्रार्थी लभते पुत्रान् मोक्षार्थी लभते गतिम्।। 6।। जपेत् गणपतिस्तोत्रं षड्भिर्मासैः फलं लभेत्। संवत्सरेण सिध्दिं च लभते नात्र संशयः।। 7।। अष्टभ्यो ब्राम्हाणेभ्यश्च लिखित्वा यः समर्पयेत्। तस्य विद्या भवेत्सर्वा गणेशस्य प्रसादतः।। 8।। इति श्री नारदपुराणे संकटनाशनं नाम महागणपतिस्तोत्रं संपूर्णम्।।

ऋणहर्ता गणपति स्तोत्र दिलाये कर्ज से छुटकारा

चित्र
अपनी जरूरतों की पूर्ति के लिए हर व्यक्ति को जीवन में कभी न कभी कर्ज लेना ही पड़ता  है। कई बार व्यक्ति कर्ज को जल्दी चुकाना चाहता है, लेकिन कर्ज का अंत ही नहीं होता है। ऐसे समय में ऋणमोचन हेतु 'ऋणहर्ता गणपति स्तोत्र' का निरंतर पाठ करने से कर्ज शीघ्र ही  चुकता होता है, साथ ही धन पाने के अन्य कई रास्ते भी निकल आते हैं। आइए पढ़ें...    ध्यान   ॐ सिन्दूर-वर्णं द्वि-भुजं गणेशं लम्बोदरं पद्म-दले निविष्टम्। ब्रह्मादि-देवैः परि-सेव्यमानं सिद्धैर्युतं तं प्रणामि देवम्।। सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे।।1   त्रिपुरस्य वधात् पूर्वं शम्भुना सम्यगर्चित:। सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे।।2   हिरण्य-कश्यप्वादीनां वधार्थे विष्णुनार्चित:। सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे।।3   महिषस्य वधे देव्या गण-नाथ: प्रपुजित:। सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे।।4   तारकस्य वधात् पूर्वं कुमारेण प्रपूजित:। सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे।।5   भास्करेण गणेशो हि पूजितश्छवि-सिद्धए। सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे।।6   शशिना कान्ति-...

आदित्य ह्रदय स्तोत्र हर क्षेत्र में चमत्कारी सफलता देता है। पढ़ें आदित्य ह्रदय स्रोत निरंतर :

चित्र
आदित्य ह्रदय स्रोत : आदित्य हृदय स्तोत्र के पाठ से नौकरी में पदोन्नति, धन प्राप्ति, प्रसन्नता, आत्मविश्वास के साथ-साथ समस्त कार्यों में सफलता मिलती है। हर मनोकामना सिद्ध होती है। सरल शब्दों में कहें तो आदित्य ह्रदय स्तोत्र हर क्षेत्र में चमत्कारी सफलता देता है। पढ़ें आदित्य ह्रदय स्रोत निरंतर : ततो युद्धपरिश्रान्तं समरे चिन्तया स्थितम्‌ । रावणं चाग्रतो दृष्ट्वा युद्धाय समुपस्थितम्‌ ॥1॥ दैवतैश्च समागम्य द्रष्टुमभ्यागतो रणम्‌ । उपगम्याब्रवीद् राममगस्त्यो भगवांस्तदा ॥2॥ राम राम महाबाहो श्रृणु गुह्मं सनातनम्‌ ।  येन सर्वानरीन्‌ वत्स समरे विजयिष्यसे ॥3ll आदित्यहृदयं पुण्यं सर्वशत्रुविनाशनम्‌ ।  जयावहं जपं नित्यमक्षयं परमं शिवम्‌ ॥4॥ सर्वमंगलमागल्यं सर्वपापप्रणाशनम्‌ । चिन्ताशोकप्रशमनमायुर्वर्धनमुत्तमम्‌ ॥5॥  रश्मिमन्तं समुद्यन्तं देवासुरनमस्कृतम्‌ । पुजयस्व विवस्वन्तं भास्करं भुवनेश्वरम्‌ ॥6॥ सर्वदेवात्मको ह्येष तेजस्वी रश्मिभावन: । एष देवासुरगणांल्लोकान्‌ पाति गभस्तिभि: ॥7॥ एष ब्रह्मा च विष्णुश्च शिव: स्कन्द: प्रजापति: । महेन्द्रो धनद: कालो यम: सोमो ह्यापां पतिः ॥...

आज देवउठनी एकादशी पर सुनते हैं यह व्रत कथा, होगा आपको विशेष लाभ l

चित्र
आज देवउठनी एकादशी पर सुनते हैं यह व्रत कथा, होगा आपको विशेष लाभ l हिन्दी पंचांग के अुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी कहा जाता है। इस वर्ष देवउठनी एकादशी आज 25 नवंबर को है। इसी दिन तुलसी के संग शालीग्राम का विवाह भी होता है। देवउठनी एकादशी को भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा की जाती है। पूजा के समय देवउठनी एकादशी व्रत की कथा सुनी जाती है, इसके पुण्य से व्यक्ति को स्वर्ग की प्राप्ति होती है। ऐसी धार्मिक मान्यता है। इस देवउठनी एकादशी पर पढ़ें य​​ह व्रत कथा। एक समय एक राजा था। उसके राज्य में सभी एकादशी का व्रत करते थे। एकादशी के दिन पूरे राज्य में किसी को अन्न नहीं दिया जाता ​था। एक दिन एक व्यक्ति नौकरी मांगने के उद्देश्य से राजा के दरबार में आया। उसकी बातें सुनने के बाद राजा ने कहा कि नौकरी तो मिल जाएगी, लेकिन एकादशी के दिन अन्न नहीं दिया जाएगा। नौकरह मिलने की खुशी में उस व्यक्ति ने राजा की बात मान ली। एकादशी का व्रत आया। सभी व्रत थे। उसने भी फलाहार किया लेकिन भूख नहीं मिटी। वह राजा के पास अन्न मांगने गया। उसने राजा से कहा कि फलाहार से उनकी भू...

दोस्त होने के बावजूद चंदबरदाई ने क्यों किया था पृथ्वीराज चौहान का वध?

चित्र
दोस्त होने के बावजूद चंदबरदाई ने क्यों किया था पृथ्वीराज चौहान का वध? पृथ्वीराज एक महान योद्धा होने के साथ-साथ एक प्रेमी भी थे। संयोगिता और पृथ्वीराज की प्रेम कहानी इतिहास के पन्नों में बहुत खूबसूरती के साथ दर्ज है। लेकिन अपने बचपन के मित्र और राजकवि चंदबरदाई के साथ उनकी दोस्ती के किस्सों को बहुत ही कम लोग जानते होंगे।बात उन दिनों की है जब अपने नाना की गद्दी संभालने के लिए पृथ्वीराज ने दिल्ली का शासन संभाला था। दरअसल दिल्ली के पूर्व शासक अनंगपाल का कोई पुत्र नहीं था इसलिए उन्होंने अपने दामाद और अजमेर के महाराज सोमेश्वर चौहान से यह अनुरोध किया कि वह अपने पुत्र पृथ्वीराज को दिल्ली की सत्ता संभालने दें।सोमेश्वर चौहान ने इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया और पृथ्वीराज चौहान दिल्ली के शासक बन गए। एक तरफ जहां पृथ्वीराज दिल्ली की सत्ता संभाल रहे थे वहीं दूसरी ओर कन्नौज के शासक जयचंद ने अपनी पुत्री संयोगिता के स्वयंवर की घोषणा कर दी। जयचंद, पृथ्वीराज के गौरव और उनकी आन से ईर्ष्या रखता था इसलिए उसने इस स्वयंवर में पृथ्वीराज को निमंत्रण नहीं भेजा। पृथ्वीराज चौहान का चित्र देखकर...

जब संत ने महमूद गजनवी से कहा, जरा अदब का लिहाज रख ये हराम है l

चित्र
जब संत ने महमूद गजनवी से कहा, जरा अदब का लिहाज रख ये हराम है l संत अबुल हसन खिरकानी की परीक्षा लेने के लिए महमूद गजनवी अपने एक गुलाम को शाही लिबास पहनाकर और खुद दासी का रूप धारण कर उनके पास गया। संत ने केवल दासीरूप में आए महमूद की ओर देखा। इस पर बादशाह बना गुलाम बोला, ‘आपने बादशाह का सम्मान क्यों नहीं किया?’ हसन बोले, ‘सब रचा-रचाया जाल है।’महमूद जान गया कि यह पहुंचा हुआ महात्मा है। उसने लिबास उतारकर माफी मांगी और कुछ नसीहतें देने को कहा। अबुल हसन ने दूसरों को बाहर करके कहा, ‘ऐ! महमूद, जरा अदब का लिहाज रख। जो चीजें हराम हैं, उनसे दूर रह। खुदा की बनाई दुनिया से प्यार कर और अपने जीवन में उदारता बरत।’ तब महमूद ने उन्हें अशर्फियों की थैली भेंट की। इस पर संत ने एक सूखी जौ की टिकिया उसे खाने को दी।महमूद उसे चबाता रहा, किंतु वह गले से न उतरी। तब वह बोला, ‘यह निवाला मेरे गले में अटक रहा है।’ इस पर हसन बोले, ‘तब क्या तू भी यह चाहता है कि यह थैली मेरे हलक में अटके?’ महमूद शर्मिंदा हो गया और जाते-जाते बोला, ‘आपकी झोपड़ी बड़ी उम्दा है।’ हसन बोले, ‘महमूद, खुदा ने तुझे इतनी बड़ी सल्तनत दी...

शिव तांडव स्तोत्रं

चित्र
जटाटवीगलज्जल प्रवाहपावितस्थले गलेऽवलम्ब्य लम्बितां भुजंगतुंगमालिकाम्‌। डमड्डमड्डमड्डमनिनादवड्डमर्वयं चकार चंडतांडवं तनोतु नः शिवः शिवम ॥1॥ जटा कटा हसंभ्रम भ्रमन्निलिंपनिर्झरी । विलोलवी चिवल्लरी विराजमानमूर्धनि । धगद्धगद्ध गज्ज्वलल्ललाट पट्टपावके किशोरचंद्रशेखरे रतिः प्रतिक्षणं ममं ॥2॥ धरा धरेंद्र नंदिनी विलास बंधुवंधुर- स्फुरदृगंत संतति प्रमोद मानमानसे । कृपाकटा क्षधारणी निरुद्धदुर्धरापदि कवचिद्विगम्बरे मनो विनोदमेतु वस्तुनि ॥3॥ जटा भुजं गपिंगल स्फुरत्फणामणिप्रभा- कदंबकुंकुम द्रवप्रलिप्त दिग्वधूमुखे । मदांध सिंधु रस्फुरत्वगुत्तरीयमेदुरे मनो विनोदद्भुतं बिंभर्तु भूतभर्तरि ॥4॥ सहस्र लोचन प्रभृत्य शेषलेखशेखर- प्रसून धूलिधोरणी विधूसरांघ्रिपीठभूः । भुजंगराज मालया निबद्धजाटजूटकः श्रिये चिराय जायतां चकोर बंधुशेखरः ॥5॥ ललाट चत्वरज्वलद्धनंजयस्फुरिगभा- निपीतपंचसायकं निमन्निलिंपनायम्‌ । सुधा मयुख लेखया विराजमानशेखरं महा कपालि संपदे शिरोजयालमस्तू नः ॥6॥ कराल भाल पट्टिकाधगद्धगद्धगज्ज्वल- द्धनंजया धरीकृतप्रचंडपंचसायके । धराधरेंद्र नंदिनी कुचाग्रचित्रपत्रक- प्रकल्पनैकशिल्पिनि त्रिलोचने मत...

गुरु गोरखनाथ और हनुमान जी का हुआ था जब युद्ध यहाँ उसके बाद फिर क्या हुआ और कौन सा स्थान बना

चित्र
उत्तराखंड में जिस स्थान पर वर्तमान में सिद्धबली मंदिर स्थापित है वहां गुरु गोरखनाथ और बजरंगबली का द्वंद्व युद्ध हुआ था। इसके बाद यहां बजरंग बली प्रकट हुए और गुरु गोरखनाथ को दर्शन देकर उनको दिए वचनानुसार यहां पर प्रहरी के रूप में सदा के लिए विराजमान हो गए। यह स्थान गुरु गोरखनाथ का सिद्धि प्राप्त स्थान होने के साथ इसे सिद्धबली बाबा के नाम से जाना जाने लगा। स्कंद पुराण के केदारखंड में इस बात का जिक्र है। सिद्धबाबा को साक्षात गोरखनाथ मना जाता है। इनको कलयुग में शिव का अवतार माना जाता है। दोनों में भयंकर युद्ध हुआ मान्यता है कि गुरु गोरखनाथ के गुरु मछेंद्रनाथ हनुमान जी की आज्ञानुसार त्रियाराज्य (वर्तमान में चीन के समीप) की रानी मैनाकनी के साथ गृहस्थ आश्रम का सुख भोग रहे थे। जब इस बारे में उनके शिष्य गुरु गोरखनाथ को पता चला तो वे दुखी हुए। उन्होंने प्रण किया कि वह गुरु को इससे मुक्त कराएंगे। जैसे ही वह त्रियाराज्य की ओर प्रस्थान कर रहे थे हनुमान जी ने वन मनुष्य का रूप लेकर उनका स्थान रोक लिया। दोनों में भयंकर युद्ध हुआ। लेकिन हनुमान जी गुरु गोरखनाथ को पराजित नहीं कर पाए। इससे हनु...

चातुर्मास में शयन के दौरान भगवान विष्णु इस दिन करवट लेते हैं इसलिए देवश्यानी और देव प्रबोधनी के समान ही परिवर्तिनी एकादशी का महत्व है।

चित्र
भाद्रमास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तिनी या पद्म एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस बार यह शुभ तिथि 29 अगस्त दिन शनिवार को है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, चातुर्मास में शयन के दौरान भगवान विष्णु इस दिन करवट लेते हैं। इसलिए धार्मिक दृष्टि से इस एकादशी का बहुत महत्‍व माना जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि देवश्यानी और देव प्रबोधनी के समान ही परिवर्तिनी एकादशी का महत्व है। इस दिन व्रत और पूजन करने पर सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है l परिवर्तिनी एकादशी पर इस बार शुभ संयोग बन रहे हैं, जिससे इस एकादशी का महत्व और भी बढ़ जाता है। परिवर्तिनी एकादशी के साथ इस बार भगवान विष्णु के पांचवे अवतार वामन का भी जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु के वामन स्वरूप की भी पूजा की जाती है। इसलिए इस बार एकादशी का काफी महत्व है। साथ ही इस दिन एकदाशी के साथ द्वादशी भी लग रही है। 29 अगस्त के दिन सुबह 08 बजकर 18 मिनट पर एकादशी तिथि खत्म हो जाएगी और फिर द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी। जिससे एकादशी और द्वादशी दोनों तिथि का संयोग बन रहा है। शास्त्रों के अनुसार, असु...

देवी अथर्वशीर्ष स्तोत्रम-

चित्र
देवी अथर्वशीर्ष स्तोत्रम- ।अथ श्री देव्यथर्वशीर्षम। ॐ सर्वे वै देवा देवीमुपतस्थुः कासि त्वं महादेवीति ।।1।। साब्रवीत्- अहं ब्रह्म्स्वरुपिणी । मत्तः प्रकृति पुरुशात्मकं जगत् । शून्यं चाशून्यं च ।।2।। अहमानन्दानानन्दौ । अहं विज्ञानाविज्ञाने । अहं ब्रह्माब्रह्मणी वेदितव्ये । अहं पञ्च्भूतान्यपञ्चभूतानि । अहमखिलं जगत् ।।3।। वेदोऽहमवेदोऽहम् । विद्याहमविद्याहम् । अजाहमनजाहम् । अधश्चोर्ध्वं च तिर्यक्चाहम् ।।4।। अहं रुद्रेभिर्वसुभिश्चरामि । अहमादित्यैरुत विश्वदेवैः । अहं मित्रावरुणावुभौ बिभर्मि । अहमिन्द्राग्नी अहमश्विनावुभौ ।। 5।। अहं सोमं तवष्टारं पूषणं भगं दधामि । अहं विष्णुमुरुक्रमं ब्रह्माणमुत प्रजापतिं दधामि ।।6।। अहं दधामि द्रविणं हविष्मते सुप्राव्ये यजमानाय सुन्वते । अहं राष्ट्री सङ्ग्मनी वसूनां चिकितुषी प्रथमा यज्ञियानाम् । अहं सुवे पितरमस्य मूर्धन्मम योनिरप्स्वन्तः समुद्रे । य एवं वेद । स दैवीं संपदमाप्नोति (sampadmaapnoti ) ।।7।। ते देवा अब्रुवन्- नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नमः । नमः प्रकृत्यै भद्रायै नियताः प्रणताः स्म ताम् ।।8।। तामग्निवर्णां तपसा ज्वलन्तीं वैरोचनीं कर्मफ़लेषु...

दुश्मन होगा ढेर हनुमान जी की कृपा से

 हनुमान जी की सिद्धि साधना और दुश्मन से छुटकारा  ॐ हरि मर्कट मर्कटाये फ़ट स्वाहा 1008 जाप लगातार करे जब तक दुश्मन ढेर न हो जाए 

अर्गला स्तोत्र के पाठ से होंगी सभी मनोकामनाएं पूर्ण l

चित्र
अर्गला स्तोत्र के पाठ से होंगी सभी मनोकामनाएं पूर्ण l मानव जीवन के कर्मों को सिद्ध करने में देवी की उपासना का महत्व बहुत अधिक है। दुर्गा ही वो देवी है जिन्होंने समस्त जगत को उत्पन्न किया है। इसलिए ही मां का एक नाम जगतजननी भी है। जिस प्रकार मां अपनी संतान की सभी इच्छाएं पूर्ण करती है। उसी प्रकार जगतजननी मां भी अपने बच्चों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है। देवी को प्रसन्न करने के लिए अनेकों पाठ किए जाते है। लेकिन क्या आप जानते है कि मां का अर्गला स्तोत्र विशेषतौर पर हमारी इच्छाओं की पूर्ति करने वाला है। समस्त मनोरथ पूर्ति में देवी की उपासना का महत्व बहुत अधिक है। दुर्गा ही वो देवी है जिन्होंने समस्त जगत को उत्पन्न किया है। इसलिए ही मां का एक नाम जगतजननी भी है। जिस प्रकार मां अपनी संतान की सभी इच्छाएं पूर्ण करती है। उसी प्रकार जगतजननी मां भी अपने बच्चों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है।  देवी को प्रसन्न करने के लिए अनेकों पाठ किए जाते है। लेकिन क्या आप जानते है कि मां का अर्गला स्तोत्र विशेषतौर पर हमारी इच्छाओं की पूर्ति करने वाला है। अर्गला का अर्थ होता है- अग्रणी। दुनिया में कोई ऐसी स...

क्षमा प्रार्थना-अपराध सहस्त्राणि क्रियन्तेहर्निशं मया l

चित्र
॥ क्षमा - प्रार्थना ॥  अपराध सहस्त्राणि  क्रियन्तेहर्निशं मया दासोsयमिति मां मत्वा क्षमस्व परमेश्वरी ॥ आवाहनं न जानामि न जानामि विसर्जनम्,  पूजां चैव न जानामि क्षम्यतां परमेश्वरी ॥ मन्त्रहीनं क्रियाहीनं भक्ति हीनं  सुरेश्वरि,  यत्पूजितं मया देवि परिपूर्णं तदस्तु मे ॥ अपराध शतं कृत्वा जगदम्बेति चोच्चरेत,  यां गतिं समवाप्नोति न तां  ब्रह्मादयः सुराः ॥ सअपराधोsस्मि सरणं  प्राप्तस्त्वां जगदम्बिके , इदानीमनुकम्प्योsहं यथेच्छसि   तथा कुरु ॥          अज्ञाना द्वि स्मृतेर्भ्रान्त्या  यन्न्युनमधिकं कृतम्  तत्सर्वं क्षम्यतां देवि प्रसीद परमेश्वरी ॥ कामेश्वरी जगन्मातः सच्चिदानन्द विग्रहे  गृहाणार्चामिमां प्रीत्या प्रसीद परमेश्वरी ॥  गुह्यातिगुह्यगोप्त्री त्वं गृहाणास्मत्कृतं जपम्   सिद्धिर्भवतु मे देवि त्वत्प्रसादात्सुरेश्वरी ॥ जय माता महा माई जय गुरु महाराज  जय बाबा की 

जानें कहां हुआ था जन्म I राधा जी के बारे में प्रचलित है कि वह बरसाना की थीं।

चित्र
जानें कहां हुआ था जन्म I राधा जी के बारे में प्रचलित है कि वह बरसाना की थीं। बरसाना की नहीं थीं राधा, जानें कहां हुआ था जन्म राधा जी बारे में प्रचलित है कि वह बरसाना की थीं।  लेकिन, हकीकत है कि उनका जन्‍म बरसाना से 50 किलोमीटर दूर हुआ था। यह गांव रावल के नाम प्रसिद्ध है। यहां पर राधा का जन्‍म स्‍थान है। कमल के फूल पर जन्‍मी थीं राधा - रावल गांव में राधा का मंदिर है। माना जाता है कि यहां पर राधाजी का जन्‍म स्‍थान है। - श्रीकृष्‍ण जन्‍मस्‍थान सेवा संस्‍थान के सचिव कपिल शर्मा के अनुसार, 5 हजार साल पहले रावल गांव को छूकर यमुना बहती थी। - राधा की मां कृति यमुना में स्‍नान करते हुए अराधना करती थी और पुत्री की लालसा रखती थी। - पूजा करते समय एक दिन यमुना से कमल का फूल प्रकट हुआ। कमल के फूल से सोने की चमक सी रोशनी निकल रही थी। इसमें छोटी बच्‍ची का नेत्र बंद था। अब वह स्‍थान इस मंदिर का गर्भगृह है। - इसके 11 महीने बाद 3 किलोमीटर दूर मथुरा में कंस के कारागार में भगवान कृष्‍ण का जन्‍म हुआ था। - वह रात में गोकुल में नंदबाबा के घर पर पहुंचाए गए। तब नंद बाबा ने सभी जगह संदेश भेजा और क...

राधा अष्टमी के व्रत के साथ ही जन्माष्टमी का व्रत माना जाता है पूर्ण, जानिये व्रत विधि और कथा

चित्र
कहते हैं कि जब उनके पिता वृषभानु जी यज्ञ स्थल की सफाई कर रहे थे। उस समय उन्हें देवी राधा वहां मिलीं और वृषभानु जी ने उन्हें अपनी पुत्री के रूप में स्वीकार किया। राधा रानी को श्रीकृष्ण की बाल सहचरी, जगजननी भगवती शक्ति माना जाता है। राधा अष्टमी का त्योहार 26 अगस्त, बुधवार को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इसी दिन श्री राधा रानी बरसाने में प्रकट हुई थीं। कहते हैं कि जब उनके पिता वृषभानु जी यज्ञ स्थल की सफाई कर रहे थे। उस समय उन्हें देवी राधा वहां मिलीं और वृषभानु जी ने उन्हें अपनी पुत्री के रूप में स्वीकार किया। राधा रानी की माता का नाम कीर्ति है। हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को यानी जन्माष्टमी के पन्द्रह दिन बाद राधा अष्टमी मनाई जाती है। माना जाता है कि जो श्रद्धालु भगवान कृष्ण के लिए जन्माष्टमी का व्रत करते हैं। उन्हें श्री राधा रानी के लिए राधा अष्टमी का व्रत भी जरूर करना चाहिए अन्यथा जन्माष्टमी के व्रत को पूर्ण नहीं होता है।

अपनी तीसरी पत्नी पिंगला पर मोहित राजा भर्तृहरि के बैरागी बनने की कथा l साथ ही कई रहस्य बयां करती है राजा भर्तृहरि की गुफा l

चित्र
प्राचीन उज्जैन में बड़े प्रतापी राजा हुए। राजा भर्तृहरि अपनी तीसरी पत्नी पिंगला पर मोहित थे और वे उस पर अत्यंत विश्वास करते थे। राजा पत्नी मोह में अपने कर्तव्यों को भी भूल गए थे। उस समय उज्जैन में एक तपस्वी गुरु गोरखनाथ का आगमन हुआ। गोरखनाथ राजा के दरबार में पहुंचे। भर्तृहरि ने गोरखनाथ का उचित आदर-सत्कार किया। इससे तपस्वी गुरु अति प्रसन्न हुए। प्रसन्न होकर गोरखनाथ ने राजा एक फल दिया और कहा कि यह खाने से वह सदैव जवान बने रहेंगे, कभी बुढ़ापा नहीं आएगा, सदैव सुंदरता बनी रहेगी। यह चमत्कारी फल देकर गोरखनाथ वहां से चले गए। राजा ने फल लेकर सोचा कि उन्हें जवानी और सुंदरता की क्या आवश्यकता है। चूंकि राजा अपनी तीसरी पत्नी पर अत्यधिक मोहित थे, अत: उन्होंने सोचा कि यदि यह फल पिंगला खा लेगी तो वह सदैव सुंदर और जवान बनी रहेगी। यह सोचकर राजा ने पिंगला को वह फल दे दिया। रानी पिंगला भर्तृहरि पर नहीं बल्कि उसके राज्य के कोतवाल पर मोहित थी। यह बात राजा नहीं जानते थे। जब राजा ने वह चमत्कारी फल रानी को दिया तो रानी ने सोचा कि यह फल यदि कोतवाल खाएगा तो वह लंबे समय तक उसकी इच्छाओं की पूर्ति कर सक...

अपराजिता स्तोत्र मानव कष्टों के निवारणार्थ तथा इच्छित फल पाने का उचित साधन है इसका नित्य पाठ कर लाभ उठाए l

चित्र
वह स्तोत्र पाठ जिस पाठ को सिद्ध करने से साधक को कोई पराजित नहीं कर सकता। भगवान श्रीराम ने भी रावण पर विजय पाने के लिए युद्ध से पहले अपराजिता अनुष्ठान किया था। श्रीत्रैलोक्यविजया अपराजितास्तोत्रम् । ॐ नमोऽपराजितायै । ॐ अस्या वैष्णव्याः पराया अजिताया महाविद्यायाः वामदेव-बृहस्पति-मार्केण्डेया ऋषयः ।गायत्र्युष्णिगनुष्टुब्बृहती छन्दांसि । लक्ष्मीनृसिंहो देवता । ॐ क्लीं श्रीं ह्रीं बीजम् । हुं शक्तिः । सकलकामनासिद्ध्यर्थं अपराजितविद्यामन्त्रपाठे विनियोगः । ॐ निलोत्पलदलश्यामां भुजङ्गाभरणान्विताम् । शुद्धस्फटिकसङ्काशां चन्द्रकोटिनिभाननाम् ॥ १॥ शङ्खचक्रधरां देवी वैष्ण्वीमपराजिताम् बालेन्दुशेखरां देवीं वरदाभयदायिनीम् ॥ २॥ नमस्कृत्य पपाठैनां मार्कण्डेयो महातपाः ॥ ३॥ मार्ककण्डेय उवाच – शृणुष्वं मुनयः सर्वे सर्वकामार्थसिद्धिदाम् । असिद्धसाधनीं देवीं वैष्णवीमपराजिताम् ॥ ४॥ ॐ नमो नारायणाय, नमो भगवते वासुदेवाय, नमोऽस्त्वनन्ताय सहस्रशीर्षायणे, क्षीरोदार्णवशायिने, शेषभोगपर्य्यङ्काय, गरुडवाहनाय, अमोघाय अजाय अजिताय पीतवाससे, ॐ वासुदेव सङ्कर्षण प्रद्युम्न, अनिरुद्ध, हयग्रिव, मत्स्य कूर्म्म, वार...

नाथ सम्प्रदाय से जुड़ी कथाओं में रेवणनाथ के जन्म और

चित्र
रेवणनाथ : महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में करमाला तहसील के वीट गांव में इनकी समाधि है। रेवणनाथ के पिता थे ब्रह्मदेव। रेवणनाथ के जन्म की कथा भी अजीब है। वैसे सभी नाथों के जन्म की रेवणनाथ के जन्म की कथा भी अजीब है। वैसे सभी नाथों के जन्म की कथाएं आश्चर्य में डालने वाली ही हैं जिन पर आसानी से विश्वास करना मुश्किल होगा, लेकिन यह सच है ।

रानी द्वारा आत्मदाह की घटना ने भर्तृहरि को वैराग्य

चित्र
भर्तृहरि नाथ : भर्तृहरि राजा विक्रमादित्य के बड़े भाई थे। राजा गंधर्वसेन ने राजपाट भर्तृहरि को सौंप दिया। अपनी रानी, जिससे भर्तृहरि अपार प्रेम करते थे, से मिले धोखे और फिर पश्चाताप के रूप में रानी द्वारा आत्मदाह की घटना ने भर्तृहरि को वैराग्य जीवन की राह दिखा दी। वे वैरागी हो गए। इसके बाद विक्रमादित्य को राज्यभार संभालना पड़ा। एक सिद्ध योगी ने राजा भर्तृहरि को एक फल दिया और कहा कि इसको खाने के बाद आप चिरकाल तक युवा बने रहेंगे। भर्तृहरि ने फल ले लिया पर उनकी आसक्ति अपनी छोटी रानी में थी। वह फल उन्होंने हिदायत के साथ उन्होंने अपनी छोटी रानी को दे दिया। छोटी रानी को एक युवक से प्रेम था, तो उसने वह फल युवक को दे दिया। युवक को एक वैश्या से प्रेम था, तो उसन उसे वह फल दे दिया वैश्या को लगा कि वह तो पतिता है; फल के लिए सुपात्र तो राजा भर्तृहरी हैं जो दीर्घायु होंगे तो राज्य का कल्याण होगा। ऐसा सोचकर उस वैश्या ने वह फल वेश बदल कर राजा को दिया। फल को देख राजा के मन से आसक्ति जाती रही और उन्होंने नाथ संप्रदाय के गुरु गोरक्षनाथ का शिष्यत्व ले लिया। मध्यप्रदेश के उज्जैन में आज भी भर्तृह...

कनीफनाथ महाराज हिमालय में हथिनी के कान से

चित्र
कृष्णपाद : मत्स्येन्द्र नाथ के समान ही जालंधर नाथ और कृष्णपाद की महिमा मानी गई। इनके गुरु जालंदरनाथ थे। जालंधरनाथ मत्स्येंद्र नाथ के गुरु भाई माने जाते हैं। कृष्णपाद को कनीफ नाथ भी कहा जाता है। कृष्णपाद जालंधर नाथ के शिष्य थे और इनका नाम कण्हपा, कान्हूपा, कानपा आदि प्रसिद्ध है। कोई तो उन्हें कर्णाटक का मानता है और कोई उड़ीसा का। जालंधर और कृष्णपाद कापालिक मत के प्रवर्तक थे। कापालिकों की साधना स्त्रियों के योग से होती है। भारतवर्ष में सर्वत्र ही सिद्धों का उदय 6ठी से 11वीं सदी तक रहा। महाराष्ट्र की सह्याद्री पर्वत श्रृंखला में गर्भगिरि पर्वत से बहने वाली पौनागि‍रि नदी के पास ऊंचे किले पर मढ़ी नामक गांव बसा हुआ है और यहीं है इस महान संत की समाधि। इस किले पर श्री कनीफ नाथ महाराज ने 1710 में फाल्गुन मास की वैद्य पंचमी पर समाधि ली थी, जहां लाखों श्रद्धालुओं की आस्था बसी हुई है। कहा जाता है कि कनीफनाथ महाराज हिमालय में हथिनी के कान से प्रकट हुए थे। माना जाता है कि ब्रह्मदेव एक दिन सरस्वती के प्रति आकर्षित हुए तो उनका वीर्य नीचे गिर गया, जो हवा में घूमता हुआ हिमाचल प्रदेश में विचर...